सुरभि न्यूज़
कुल्लू , 17 दिसम्बर
राज्य युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न विधाओं में जिला चयन दल के आयोजन के लिए आज ज़िला स्तरीय दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया।
उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग प्रदेश की युवा प्रतिभा को विभिन्न सांस्कतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम से युवाओं में छुपी प्रतिभा के लिए बेहतर मंच प्रदान करने मे अहम भूमिका निभा रहा है।
इसके आयोजन से न केवल जिले की ग्रामीण क्षेत्रों मे छुपी प्रतिभा को उचित मंच मिला है बल्कि राज्य व राष्ट्र पर भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज लोक गीत, हारमोनियम लाइट, शास्त्रीय संगीत विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ सूरत ठाकुर, डॉ पूजा शर्मा, डॉ ठाकुर सेन, पंडित विद्यासागर शामिल थे।
हिमाचल प्रदेश द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 जून का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुल्लू से प्राप्त सूचना के अनुसार युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 जून का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश में होना निर्धारित है। इसके लिए टीम में चयन करने वाले ट्रायल लुहनू स्पोर्ट्स कंपलेक्स बिलासपुर में करवाए जाएंगे।
लड़कियों के लिए कबड्डी स्पर्धा 19 दिसंबर 2022 प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगी। लड़कों के लिए वालीबॉल स्पर्धा 20 दिसंबर 2022 प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगी। इन प्रतिस्पर्धाओं हेतु दिनांक 1 जनवरी 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
जिनके लिए योग्यता हेतु, आयु प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 साल पहले यानी नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया) में से कोई दो ही अनिवार्य हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक आयु प्रमाण एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित स्पोर्ट्स कंपलेक्स बिलासपुर में रिपोर्ट करें।