सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी 21 दिसंबर
जिला कुल्लू की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक हिम संस्कृति का वार्षिक उत्सव 22 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम प्रभारी इंदु शर्मा ने कहा की संस्था का वार्षिक उत्सव तथा 22वां स्थापना दिवस 22 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम मे आनी ब्लॉक के 22 स्कूलों के 22 मेधावी छात्रों को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड-2022 एसडीएम आनी की अध्यक्षता में वितरित किए जाएंगे।
संस्था ने आनी ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड की सूची जारी कर दी है। बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड लेने बाले छात्रों में सरकारी स्कूलों में आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के सौरभ कुमार व रूहानिका वर्मा, केंद्रीय राजकीय प्राथमिक स्कूल आनी की छात्रा पूजा कुमारी, हिमालयन मॉडल स्कूल आनी की मानसी ठाकुर,लोरेन्स पब्लिक स्कूल के छात्र टेकचंद व अस्था, सरस्वती विद्यामंदिरआनी के उज्वल सुमन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुन्न की छात्रा तब्बू ठाकुर, एस डी ए मिशन स्कूल की छात्रा यशिका कश्यप व गगणजीत तथा डिग्री कॉलेज हरीपुर की छात्रा इंदु सहित 22 मेधावी छात्रों को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड पुरस्कार देकर समानित किया जाएगा।
हिम संस्कृति संस्था की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इस वार्षिक उत्सव में रामायण पाठ, टेक्निक शो, गीत, संगीत व कविता पाठ कार्यक्रम में आयोजित किए जाएंगे।
हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष एस आर शर्मा ने बताया की 22 वर्षो में संस्था ने संस्कृति एवं साहित्यिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य किया है।
मेधावी छात्रों के इलावा विधानसभा चुनावो में बेहतरीन कार्य करने बाले बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, युवक मंडल तथा महिला मंडलों के सदस्य भी पुरस्कृत किए जाएंगे।