समाजसेवी दीपक शर्मा ने आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान को राष्ट्रीय विजेता होने पर दी बधाई

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा,आनी।
भोपाल में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने भारतवर्ष विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न समाजसेवियों और हिमाचल प्रदेश स्तर के उच्च अधिकारियों ने बधाई दी। आदर्श विद्यालय आनी के होनहारों ने राष्टीय स्तर पर पहली बार हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया, जिसमे आदर्श विद्यालय के होनहारों ने राष्टीय स्तर पर अव्वल प्रस्तुति दी है जिससे प्रदेश का नाम पुरे भारतवर्ष में चमकाया। भोपाल सरकार ने राष्टीय  विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पहले आनी स्कूल के प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रथम रहे थे जहां से आनी स्कूल के प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इससे पूर्व आनी स्कूल का सांस्कृतिक दल जिले में आठ बार विजेता रहा है। जबकि राज्य में पहली बार विजेता बना था। निरमंड क्षेत्र के समाजसेवी एवं साहित्यकार दीपक शर्मा ने आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चन्द चौहान, सहयोगी शिक्षकों व विजेता छात्रों को बधाई दी है। इस उपलक्ष्य पर आदर्श विद्यालय आनी का समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *