मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर किया शोक ब्यक्त

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू

भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी का आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर गांधीनगर के श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में इश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संपत परिवार के प्रति गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *