सुरभि न्यूज़
मनाली/कुल्लू
कुल्लू जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मनाली पहुँचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के साथ नारों और नृत्य से जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सासे हेलीपैड से मनाली सर्किट हाउस तक सैकड़ों लोगों की कतार लगी रही।
सासे हेलीपैड पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री के स्विवागत के लिए विधायक भुवनेश्वर गौर, पूर्व विधायक खीमी राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक महिला कांग्रेस विद्या नेगी सहित जिले के अन्य नेताओं और अधिकारियों ने स्वागत किया।