राजकीय आदर्श विद्यालय आनी का लोकनृत्य दल राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस के लिए चयनित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी  
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2023 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राष्टीय स्तर पर प्रथम रही आदर्श विद्यालय आनी के होनहार छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस सम्बंध में शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की और से विद्यालय प्रशासन को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूचना प्राप्त हो गई है। इसकी सूचना  विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने दी।
उन्होंने कहा है कि आदर्श विद्यालय आनी का लोकनृत्य दल 24 जनवरी को आनी से शिमला के लिए निकलेगा। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस में आदर्श विद्यालय आनी को पहली बार मौका मिला है। आदर्श विद्यालय आनी का सांस्कृतिक दल प्रदेश व कुल्लु जिले की संस्कृति को दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *