राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बरोट की सेवा टोली कर रही है बेसहारा व पीड़ित लोगों की आर्थिक सहायता 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला मंडी की चौहारघाटी के सुधार पंचायत के घगटयाण गांव में भयंकर अग्निकांड से प्रभावित तीन सगे भाइयों की मदद के लिए स्थानीय दानी सज्जन आगे कर रहे हैं वहीं सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने भी उनकी मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड बरोट की सेवा टोली के सदस्यों ने मौके पर प्रभावितों के घर जाकर अग्निकांड से प्रभावित तीन सगे भाइयों को प्रति प्रभावितों को तीन-तीन हज़ार रुपए प्रदान किए।

इसके साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड बरोट की सेवा टोली के सदस्यों ने हाल ही में घाटी की ही वरधान पंचायत के गांव वोचिंग में अग्निकांड की चपेट में आ जाने से घायल कॄष्ण कुमार जिनका इलाज आजकल पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है जिसके चलते पीड़ित कॄष्ण कुमार की माता रूमला देवी के खाते में गूगल पे के माध्यम से दस हज़ार रुपए की धनराशि भेजी है।

जिसके लिए अग्निकांड से प्रभावित तीनों सगे भाइयों रूप लाल, खीमू राम, राजिंद्र कुमार तथा अग्नि कांड से घायल पीड़ित कृष्ण कुमार तथा उसकी माता रूमला देवी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड बरोट की सेवा टोली का तहदिल से आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड बरोट की सेवा टोली के सदस्य प्यार चन्द, सूरज चन्द, वलवीर सिंह ठाकुर तथा विनोद कुमार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *