लाहौल स्पीति में किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे हैं विशेष कदम

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 
केलांग 20 जनवरी
जिला लाहौल में कृषि बागवानी व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कृषि प्रौ‌द्योगिकी प्रबंध अभिकरण ( आत्मा ) के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में विभिन्न गतिविधियों पर 67 लाख 255 हजार कि धन राशि व्यय कर किसानो को लाभान्वित करेगी और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए 53 लाख की राशि से आर्थिकी को संबल प्रदान किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी व परियोजना निदेशक (आतमा ) लाहौल एंव स्पीति चौधरी राम ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में जिला लाहौल में 150 किसानों को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया गया है।लाहौल के किसानों का प्राकृतिक खेती में रुझान बढ़ा है तथा वर्तमान वित्त वर्ष में करीब 28 हेक्टेयर में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
 विभाग द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष में 17 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 503 किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत 45 पंचायतों में प्रशिक्षण के द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 3 देसी गाय की नस्ल पर पर अधिकतम 25 हजार रुपये प्रति गाय अनुदान प्रदान किया गया । गौशालाओं के फर्श को पक्का करने के लिए 11 किसानों को लाभान्वित किया है।
इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती के अंतर्गत घटक बनाने के लिए, प्लास्टिक ड्रम पर 75 प्रतिशत अनुदान के हिसाब से 342 किसान लाभान्वित हुए हैं | संसाधन भंडार बनाने के लिए 10 हजार अनुदान प्रति किसान के हिसाब से 3 किसानों को लाभान्वित किया है। महिला क्षमता निर्माण के लिए दो खादय सुरक्षा समूह बनाए गए है।
किसानों को प्रदेश के मॉडल फॉर्म कृषिक फार्म का भ्रमण का भी कराया गया। आतमा परियोजना के तहत खंड स्तर पर कृषि सखी, पशु सखी व कृषि उद्योग सखियों को भी सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जो प्राकृतिक कृषि को पंचायत स्तर तक पहुंचाने सहयोग कर रहे हैं।
वर्तमान वर्ष जिला में पारम्परिक कृषि विकास योजना योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए 84 लाख 43 हजार के के करीब खर्च किए गए, जिसमें 25 कलस्टर के जिसके अर्तगत 509.59 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर कर 692 किसानों को लाभान्वित किया है।
भारतीय कृषि विकास पद्धति योजना के अर्न्तगत वर्तमान वर्ष में स्पिति के किसानों के लिए नई योजना चलाई गई जिसमें 15 कलस्टर बनाये गए व 7 लाख 80 हजार खर्च किए गए अर्तगत 313.03 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया तथा 368 किसानों को लाभान्वित किया गया। जिला के किसानों की आर्थिकी को संबल प्रदान करने के लिए विभाग प्रयासरत है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *