कल्याण कला मन्च द्वारा काले बाबा श्रेष्ठ प्रबंधक सम्मान समारोह आयोजित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ डेस्क 

बिलासपुर

कला कलम सन्गोष्ठी में कल्याण कला मन्च द्वारा प्रदेश अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान, लेखक और साहित्यकार स्वर्गीय रोशन लाल शर्मा को घोषित काले बाबा श्रेष्ठ प्रबंधक सम्मान-2023 शनिवार को मन्च के प्रतिनिधि मंडल व्यास ऐनैक्सी में स्वर्गीय रोशन लाल शर्मा जी की धर्म पत्नी तृप्ता देवी, उनके बेटे डाक्टर अजय शर्मा और बहू डाक्टर सोनम को सौंपा।

 

व्यास एनैक्सी में मन्च ने अपने अध्यक्ष सुरेन्द्र मिन्हास की अगुवाई में सर्वप्रथम स्वर्गीय शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद तृप्ता देवी को स्मृतिचिन्ह और प्रमाणपत्र सौंपा। इस सादे किन्तु भावपूर्ण कार्यक्रम में सुरेन्द्र मिन्हास के अलावा चंद्र शेखर पन्त, गोरखू राम शाश्त्री, अमरनाथ धीमान, हेमराज शर्मा, बीना वर्धन, प्रोफ जय महलवाल तथा जोगिन्दर महाजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समारोह में भाग ले रहे लोगों ने शर्मा जी के साथ बिताये समय को याद करके कई प्रसंग सांझा किये जिन्हें सुन कर सभी उपस्थित सदस्य गमगीन हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *