सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन चंद ठाकुर 23फरवरी को सुबह 11 बजे क्षेत्र टकोली में द्रंग विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा बंद किए गए संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। विधायक पूरन चंद ठाकुर वहां पर उपस्थित होने वाले सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने द्रंग भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम में भाजापा के सभी पदाधिकारी, त्रिदेव, ग्राम केन्द्र प्रमुख , विभिन्न मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनीधियों, पंचायत समीति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, महिला मंडलों व युवक मंडलों तथा क्षेत्र की सभी स्थानीय जनता से आग्रह किया है कि 23फरवरी को सुबह 11 बजे समय पर पहुंचकर भाग लें।