सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
बेहद सुरीली आवाज की धनी उभरती पहाडी़ लोक गायिका शोभा ठाकुर द्वारा गाया गया वीडियो गीत मायके रा देश लोगों के दिलों को छु रहा है।
शोभा ठाकुर के इस गीत का हर कोई कायल है और मधुर आवाज की सराहना कर रहे है। शोभा ठाकुर ने हाल ही में मायके रा देश वीडियो गीत को अपने युटयुब चैनल शोभा पहाड़ी बलोगर में रिलीज किया है।
बरोट में पत्रकार वार्ता में शोभा ठाकुर ने बताया कि उनका मायका छोटा भंगाल घाटी के दियोट गांव में है ओर ससुराल जोगिंदर नगर हलके की ग्राम पंचायत गलू के बनाड़ गांव में पड़ता है।

शोभा ठाकुर को बचपन से ही संगीत की दुनियां में जाने का शोक रहा है। कड़ी मेहनत तथा परिवार के सहयोग से संगीत के सफ़र मे कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रही है।
शोभा ठाकुर द्वारा लिखित मायके रा देश गीत में उन्होंने स्वयं अपनी आवाज देकर अभिनय किया दी है जबकि गीत की रिकार्डिंग एम डबलयू मयुजिक स्टुडियो जोगिंदर नगर में की गयी है। तिलक साहिल ने मधुर धुन से सवारा है।
इस वीडियो गीत में उनकी मां ने साथ दिया है। शोभा ठाकुर इससे पहले कई स्टेज शो करने के साथ देव माहुनाग का भजन गा चुकी है और भविष्य में कई पहाड़ी गीत व भजन आने वाले है।