सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
आज शनिवार को ढालपुर चौक कुल्लू में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की सत्तासीन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के प्रति आक्रोश रैली आयोजित की गयी जिसमें भाजपा नेतायों व कार्यकर्तायों ने रैली में भाग लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्तासीन सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश के इतिहास में चिकास कार्यों की तालाबंदी के लिए हमेशा याद की जाती रहेगी। जिसने सत्ता संभालते ही बदले की भावना से जनप्रतिनिधियों की मांग पर जनता की सुविधा के लिए खोले गए नौ सौ कार्यालय व संस्थान बंद करवा दिए।
उन्होंने जनसभा को सबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही जिस प्रकार से विकास कार्यों को रद्द किया है उससे साफ है कि कांग्रेस सरकार ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों और जनता के आग्रह पर प्रदेशभर में संस्थान खोले थे, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही थी, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सत्ता में आते ही ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी हिमाचल में मुख्यमंत्री रहे हैं। सरकारें बदलती रही है, लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री ने इस तरह पिछली सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों की तालाबंदी नहीं की। सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री होंगे, जिन्हें हिमाच के इतिहास में सरकारी संस्थानों की तालाबंदी के लिए जाना जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता ने कांग्रेस सरकार को चेताया है कि हिमाचल प्रदेश में संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। हर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत जिला कुल्लू से की गई है। जल्द ही विपक्ष के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल संस्थानों को बंद करने के विरोध में राज्यपाल से मिलेगा। उसके बाद विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा विधानसभा के अंदर भी सरकार की इस कारगुजारी का विरोध किया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नौ सौ कार्यालय व संस्थान बंद करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेज और 200 स्कूलों को बंद करने का भी निर्णय लिया गया है, जो पूरी तरह से जनविरोधी निर्णय है। जबकि उन स्कूलों व कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो गई है और छात्रों को घर द्वार के पास शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिल रही है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को बंद करना कतई न्याय संगत नहीं है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमचल प्रदेश इतना बड़ा राज्य तो है नहीं मात्र 68 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार को उपमुख्यमंत्री बनाने की जरुरत पड़ गयी तथा छ: सीपीएस की फ़ौज खड़ी करनी पडी है। ऐसा प्रदेश में पहली बार हो रहा है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र शौरी, विधायक लोकेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष भीमसेन शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इससे पूर्व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर का कुल्लू पहुंचने पर भुंतर से कुल्लू तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।