सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग के सोजन्य से शुक्रवार को सामूदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़े में बरोट की लगभग 50 महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों को वृत्त पर्यवेक्षिका हिमाचली ने पोषण आहार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने इस दौरान मोटे अनाज के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी वहीँ स्थानीय आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर मोटे अनाज के महत्त्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट के प्रभारी डाक्टर अंकुश तथा डाक्टर आकांक्षा ने भी उपस्थित हुए सभी लोगों को स्वास्थय संबंधी कई जानकारी दी जबकि फार्मेसी आफिसर मंगत राम ने भी लोगों को बीमारियों व अच्छे पोषण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
इस मौके पर स्थानीय आँगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ता सकीना ठाकुर, रीता देवी, गिलमा देवी, स्मृति, रामकली, मीना व वृत्त की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।