सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
बाल विकास परियोजना बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले लोहारडी वृत्त आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा अम्मा की रसोई आयोजित किया। इस केपेन के अंतर्गत बिना केमिकल वाले पहाड़ी अनाज व कोदरे की रोटी के फायदे के बारे में आँगनबाड़ी केन्द्र के वृत्त पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत सबसे पहले भारत में आठ मार्च 2018 को राजस्थान के झुनझुनवाड़ा से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत हर वर्ष मार्च माह में प्रतिदिन नई पोषण के बारे में जानकारी वृत्त स्तर पर दी जाती है।
वृत्त पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने सभी कार्य कर्ताओं व सहायिकाओं को बताया कि हम सभी को बीमारियों से बचने के लिए सही खानपान तथा मोटे अनाज का सेवन करना बेहद जरूरी है। क्षेत्र में लुप्त हो रही पुरानी फसलों को पूनर्जिवित करने के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर ग्राम पंचायत लोआई के उपप्रधान तिलक ठाकुर ने शिरकत कर कई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हम सभी को गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हमेशा ही जैविक खाद इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने रसायिनिक खाद से होने वाले नुक्सान के बारें में भी जानकारी मुहैया करवाई।
इस मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ता सत्या, सरोज, काँता, इन्द्रा, शिला, फुला तथा सहायिका सोहनी देवी, शुक्री, वर्षा तथा तारापती विशेष रूप से उपस्थित रही।