भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार 6 अप्रैल को देशभर में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर एक सप्ताह लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। द्रंग भाजपा के अध्यक्ष दलीप कुमार विष्ट ने बताया कि आम जनता तक कार्यक्रम दिखाने के लिए  जिला स्तर पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी तथा मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर टीवी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष, पार्टी से जुड़े हुए और बिद्धिजीवियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक पार्टी नेता को एक दीवार लेखन करेगा जिसके लिए केन्द्र द्वारा प्रारूप भेजा जाएगा। दिवार लेखन की रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी जिसमें समुचा ब्यौरा दिया जायेगा। सात अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा चिकिस्ता शिविर, रोज़गार परामर्श शिविर,सहभोज और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। आठ अप्रैल को अनुसूचित जनजाती मोर्चा द्वारा 554 जिलों में आत्म निर्भर भारत के तहत जनजातीय युवाओं को आत्म निर्भर करने के लिए केन्द्र पर सम्मलेन कर जागरूक करना एवं रोज़गार से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देना है। साथ में चिकित्सा शिविर लगाए जायेंगे। 9 अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाना, देशभर की सभी नदियों के किनारे के गाँव व मंडल स्तर पर पैदल मार्च कर जनजागरण अभियान का चलाना, शहरी क्षेत्रों में श्री अन्न को लेकर जन जागरण अभियान के लिए पैदल मार्च करना है। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज करना। 11 मार्च को ज्योतिराव फुले की जयंती
में ओबीसी मोर्चा का नेतृत्व में भाजपा पार्टी विशेष रूप से भाग लेगी।  12 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर चिकित्सा शिविर तथा स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा। 13 अप्रैल को जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक किये जायेंगे। 14 अप्रैल को पार्टी और अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डाक्टर भीम सिंह राव अम्बेदकर की प्रतिमाओं की सफाई कर माला अर्पण करना की जाएगी। इस अवसर पर अम्बेदकर जी के द्वारा दिए योगदान के बारे में बताने के लिए जिला, मंडल और शक्ति केन्द्र स्तर पर वक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। द्रंग भाजपा के अध्यक्ष दलीप कुमार विष्ट ने बताया कि भाजपा के केन्द्रीय नेताओं के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों की सूचना राज्य, जिला, मंडल शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर प्रतिदिन देना अनिवार्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *