Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
जिला कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र के हर गांव मे देवी देवताओं का वास है। ऐसा ही पवित्र देव स्थल गांव झरोणु खनाग में भी स्थित है जँहा पर देवता महर्षि वेदव्यास के प्रति मुहान व जलोड़ी क्षेत्र की जनता अथाह आस्था रखती है।
गांव झरोणु मे देवता की मंदिर कोठी पौराणिक सतलुज शैली मे बनी हुई थी। जीर्णशीर्ण हो चुकी मंदिर कोठी का अब लोगों के जन सहयोग से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जलोड़ी व आसपास के श्रद्धालु इस निर्माण कार्य मे अपना अपना योगदान दे रहे है।
समाजसेवी बिदु चंद गांव कांडा ने अपनी ज़िंदगी भर की नेक कमाई में से इस महर्षि वेदव्यास मंदिर कोठी के निर्माण कार्य के लिए पाँच लाख रुपए की राशि दान की। देवता व्यास ऋषि मंदिर कमेटी व गांव की जनता ने समाजसेवी बिदु चंद का आभार जताया है।
देवभूमि आनी में देवी देवताओं के प्राचीन मंदिरो का जिर्णोंद्वार कार्य शुरु किये गया है। जिसमें अनेक श्रद्धालु अपनी एच्छिक निधि से सहयोग कर रहे है। देवता व्यास ऋषि की कोठी जल्द सुंदर आकर्षक भव्य रूप में निखरेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
देवता व्यास ऋषि झरोणु जलोड़ी पास और खनाग टकरासी, कराड, रघुपुर घाटी के समीप है जहाँ पर पूरे वर्ष देश विदेश के पर्यटक दर्शन तथा सुंदर घाटी को निहारने आते है। कमेटी ने समाजसेवी बिदु चंद को 5 लाख रुपये की सहयोग देने के लिए समानित किया है।