प्रदेश में  पुलिस विभाग में कांस्टेबल और ड्राइवरों के 1226 पदों के लिए होगी भर्ती 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
शिमला

हिमाचल पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस विभाग जल्द 1226 कांस्टेबल की भर्ती करने जा रहा है।

विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले वित्त विभाग से मंजूरी मांगी है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कांस्टेबल भर्ती मामला कैबिनेट में जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल तथा 57 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस समय पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणी कर्मियों के 2249 पद खाली पड़े हैं। इनमें 75 फीसदी से ज्यादा पद कांस्टेबल के खाली बताए जा रहे हैं।

ऐसे में नए जवानों की भर्ती से पुलिस विभाग में कांस्टेबल की कमी दूर होगी। इससे डबल शिफ्ट कर रहे जवानों पर अतिरिक्त काम का बोझ कम होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *