सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
जिला कुल्लू के देवी देवताओ के इतिहास पर अनेक संस्थाओं, लेखकों ने देवी देवताओं की परम्पराओं पर पुस्तकें लिखी है।
इसी तरह आनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत तलूना के गांव दामण् के संगीत प्रेमी शहनाई वादक हुकम चंद संगील ने भी प्रसिद्ध देवी चतुर्भुज दुर्गा बाड़ी माता के इतिहास परम्परा, धार्मिक आयोजनों, नदियों की पवित्रता, देवी माता के सानिध्य में मनाये जाने बाले मेलों को एक पुस्तक में पिरोया है।
इस पुस्तक में देवी माता अम्बिका निरमंड से लेकर आनी के विभिन्न देवी देवताओं का गुणगान व स्तुति आदि महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की गई है।
संगीत प्रेमी शहनाई वादक हुकम चंद ने देवी माता बाड़ी दुर्गा की महिमा पुस्तक उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और जिला परिषद चेयरमैन पंकज को भेंट की।
इस मौके पर उपायुक्त कुल्लू ने लेखक हुकम चंद को इस बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। वहीं जिला परिषद कुल्लु के अध्यक्ष पंकज परमार ने भी आनी के लेखक हुक्म चन्द संगिल को टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।
जिला परिषद अध्यक्ष पकंज परमार ने कहा कि हुकम चंद एक होनहार संगीत प्रेमी, मशहूर शहनाई वादक व समाजसेवी हैं।
हुकम चंद 1988 से आकाशवाणी शिमला से धारा रे गीत, हिमाचली गीत संगीत आदि कार्यक्रमों में भाग ले चुके है और दिल्ली दूरदर्शन व शिमला रिले केन्द्रो में संगीत के लिए कार्य कर चुके हैं।
इस मौके पर जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार के साथ हुकम चंद संगिल, सेवानिर्वित अधीक्षक प्रताप ठाकुर, हिम संस्कृति के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, सुमना देवी, राज कुमारी तथा प्रियंका आदि सदस्य शामिल रहे।