सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
बिलासपुर
राष्ट्रीय विकास संस्था हिमाचल प्रदेश ने वार्षिक दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आर भारती ने डॉ ओ पी शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक म्हारी सोच का स्वतंत्र था सैनानी पंडित इंद्र पाल तथा स्मारिका समाज कल्याण का विमोचन किया।
इस अवसर पर कविता पाठ किया गया जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जगदीश शर्मा, सुदर्शन वशिष्ठ, डॉ ओ पी शर्मा, श्याम लाल, डॉ रजनी कांत, डॉ सुमित राज, डॉ मस्त राम, जीवन शर्मा, उमा ठाकुर, एस आर हरनोट आदि ने काव्य पाठ किया।
पूर्व सहायक निदेशक त्रिलोक सुर्य वंशी डॉ महेंद्र शर्मा डॉ मोहिंदर ठाकुर ने काव्य पाठ आयोजन की सराहना करते हुए काव्य पाठ किया।