जवाहर बाल मंच बिलासपुर ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए चलाया अभियान 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजय राज उपाध्याय,बिलासपुर

जवाहर बाल मंच बिलासपुर के सदर ब्लॉक के सदस्यों ने अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अगुुवाई में नशा (चिट्टा) मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए सिहडा पंचायत में घर-घर जाकर लोगों के साथ मिले और इस नशे के खात्मे के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान सिहडा पंचायत के प्रधान सरोज ठाकुर और सिहडा युवक मंडल के प्रधान लक्ष्य ठाकुर ने जवाहर बाल मंच के सदस्यों का सहयोग किया। यह नशा (चिट्टा) आज के समय में गली-गली तक पहुँच गया है। इस नशे से प्रत्येक परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे है, जिसका नुकसान हमारा समाज वर्तमान में तो झेल रहा है साथ ही युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाने का काम कर रहा है।

अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इस नशे (चिट्टा) से प्रतिदिन दो से तीन युवकों की मौत हो रही है। इस नशे (चिट्टा) के ज्यादातर युवा वर्ग शिकार हो रहा है। अब युवतियाँ भी इस नशे (चिट्टा) का सेवन और कारोबार करने में पीछे नहीं है। इस नशे ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए है।

इस नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत है जो हम सब को मिलकर जड़ से मिटाना होगा। इस अभियान के तहत अभी तक 20 पंचायतों के लगभग 30 हजार लोगों से मिल चुके है। इस अभियान के तहत स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक किया गया है।

विभिन्न युवक मंडलों और महिला मंडलों ने भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इस नशे से समाज में अपराध कि घटना भी बढ़ रही  है। इस  नशे (चिट्टा) का आदि युवा वर्ग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे  है। जिससे लोगों को अपनी संपति की चिंता सता रही है।

इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए आज के युवाओं को संस्कारवान बनाने की जरूरत है। प्रदेश सरकार सभी प्रकार के नशे के खात्मे के लिए कड़े कानून बना रही है जिसमें चिटा कारोबारियों की संपति को जब्त करने का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *