मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए सवा लाख रुपये का अंशदान-राम लाल ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

श्री नयना देवी जी म्युनिसिपल कमेटी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सवा लाख रुपये की राशि पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर की अगुआई में दान दी। इस मौके पर श्री नयना देवी जी नगर परिषद कांग्रेस के पदाधिकारी अधिवक्ता प्रदीप शर्मा,  प्रभात शर्मा, हरीश शर्मा, सरपाल ठाकुर, कैलास, प्रवेश अमित, महेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने कहा कि बरसात में जो आपदा हिमाचल प्रदेश में घटी है यह एक दुखद घड़ी है और इसके लिए प्रत्येक हिमाचल वासी सहयोग दे रहा है लेकिन भाजपा इस आपदा की घड़ी में भी राजनीति कर रही है जो कि एक दुख की बात है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि श्री नयना देवी जी नगर परिषद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *