सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा, 1 अगस्त
प्रदेश में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को 104.22 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के पुलिस थाना गग्गल ने दो व्यक्तियों को 104.22 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान टोनी (40) पुत्र मोहन निवासी मुरादपुर पंजाब, अजय कुमार(23) उर्फ अतुल पुत्र राकेश कुमार ग्राम गुहरा कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिट्टे सहित अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।