सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
वन मंडल जोगिन्द्र नगर के वन परिक्षेत्र उरला के अंतर्गत आने वाली बरोट वीट के झरवाड गाँवों की वन भूमि में स्थानीय वीट के वन रक्षक प्रकाश चंद की देखरेख में महिला मंडल झरवाड़ की प्रधान ऊषा देवी, उपप्रधान कौशल्या देवी, सचिव काँता देवी तथा सदस्यों में कृष्णा देवी, लता देवी, राजी देवी, बूती देवी, चमारी देवी, डागण देवी, सविता देवी, सीता देवी, गीता देवी, मीरा देवी, बजीरो देवी, राज कुमारी, ब्रेसती, शकुंतला, मंगली, चुहड़ी, हेमलता, कमला, विमला, रीता देवी, सविता देवी, सैना देवी, कौशल्या देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, दीपिका देवी, राज कुमारी तथा विद्या देवी ने श्रावण के इस पवित्र माह में देवदार व वान के साठ पौधे रोपे गए। महिला मंडल झरवाड़ की प्रधान ऊषा देवी ने बताया कि आज तक अन्य महिला मंडल की प्रधान की अगुवाई में ही गत कई वर्षों से वन भूमि में विभिन्न प्रकार के सैंकडों पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष की तरह पौध रोपण करने के साथ–साथ महिला मंडल झरवाड़ की महिलाएं माह में एक बार बैठक का आयोजन करती है और गाँव की साफ– सफाई का भी विशेष ध्यान रखती आ रही है।