आस्था : जिला कुल्लू के बंजार में पवित्र देव स्थल चूली छो में आपदा को टालने और विश्व शान्ति के लिए होगा हवन पाठ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

परस राम भारती, तीर्थन घाटी बंजार

जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की कोठी मंगलौर से फाटी तरगाली की माता बगाण दुर्गा आज अपने मूल स्थान से लाव लश्कर के साथ पवित्र देव स्थल चूली छो की यात्रा के लिए रवाना हो गई है।

इससे पूर्व वर्ष 2017 में माता का दौरा हुआ था जो यह अब सात साल बाद फिर से तीर्थ यात्रा पर निकली है। हाल ही में पुरे बंजार क्षेत्र में आई त्रासदी को टालने और विश्व शान्ति के लिए तीर्थन घाटी के पवित्र देव स्थल चूली छो में हवन पाठ करवाया जा रहा है।

बगाण दुर्गा माता के पुजारी पंडित विश्वदेव, कारदार जोगिंदर सिंह और गुर हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व की भांति माता के आदेशानुसार तीर्थ यात्रा, हवन पाठ और ब्रह्म भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इससे पहले वर्ष 2017 में माता की पालकी के साथ यह तीर्थ यात्रा हुई थी। इन्होंने बताया कि इस बार पूरे क्षेत्र में आई आपदा के कारण आम जन मानस त्रस्त हुआ है इसलिए पवित्र देव स्थल चूली छो में आपदा को टालने और विश्व शान्ति के लिए हवन पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

इसके पश्चात माता अपने मूल स्थान तरगाली को वापिस लौट आएगी जहां पर हारियानो के लिए ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा। इन्होंने बताया कि चूली छो तक माता की पालकी जाती है जबकि वहां से आगे तीर्थ के लिए माता का कोई निशान या मोहरा ही जाता है।

इस इस यात्रा के दौरान टलिंगा नामक स्थान पर सभी देवलू रात्री ठहराव किया जहां पर खाने और रहने की व्यवस्था की गई थी। आज माता पवित्र देव स्थल चूली छो में पहुंचेगी जहां पर प्राचीनतम देव परंपराओं का निर्वहन करने के पश्चात विश्व शान्ति के लिए हवन पाठ किया जाएगा। इस तीर्थ यात्रा में कोठी मंगलौर की फाटी तरगाली के सभी हारियन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *