सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घटी के शिवनगर मुल्थान में युवक मंडल द्वारा आज़ादी के उपलक्ष्य में 15 अगस्त से आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन 16 अगस्त को पहली सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया गया है। युवक मंडल के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि 16 अगस्त को महाविद्यालय मुल्थान के कार्यवाह प्राचार्य डाक्टर भाग सिंह ने जबकि सांस्क्रतिक संध्या में ठेकदार लाज़पतराय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दोनों मुख्याथितियों के पधारने पर युवक मंडल तथा महिला मंडल मुल्थान द्वारा जोरदार स्वागत किया गया |
मुख्यातिथि के रूप में पधारे प्राचार्य भाग सिंह ने 5 हज़ार तथा सांस्कृतिक संध्या में आए मुख्यातिथि लाजपतराय ने अपनी ओर से युवक मंडल शिव नगर मुल्थान को 31 हज़ार रूपये की नगद धनराशि प्रदान की। जिसके लिए युवक माडल शिव नगर के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने दोनों मुख्यातिथियों का आभार ब्यक्त किया।
सांस्कृतिक संध्या में जोगिन्द्र जगर हराबाग की जॉनी ठाकुर के मंच सम्भालते ही दर्शकों की तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा। जॉनी ठाकुर ने संध्या का आगाज़ माता की भेंट से किया। उसके बाद उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ से एक से बढ़कर एक पहाड़ी व फिल्मी गीत गाकर मंच पर बैठे सभी लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया, वहीँ पंडाल पर उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरी तथा आन्नद उठाते हुए झुमने पर मजबूर कर दिया।
जॉनी ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज़ में माये नी मरीए शिमले दी राहें चम्बा कितना की दूर, नीरू चली घूमदी, ठेके री आनंनी बोतल साजने महीन चीरनी गोभी, ओ बांकी चंद्रा, जंगल काटा जाच पंढारा, ओ लाड़ी शान्ता, भेडा चारनी बकरी लो पारले फाटा, हाईएं मेरिये धींगा धिंगिए, गोरू चारे तेंइ डूगे नालुए, तेरा मेरा प्यार ओ अडिए बचपने रा, काँटा चुभाया कुमरे रा तथा नीलम प्यारी नीलमा गीतों की
झड़ी लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
उ़सके पूर्व ख्याति अर्जित गायक जोगिन्द्र नगर के गाँव बुनाड़ की शोभा ठाकुर तथा पद्धर के लोकगायक यादव चौहान ने भी एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
वहीँ छोटाभंगाल में अध्यापक के रूप में कार्यरत स्थानीय कलाकार यशपाल ठाकुर ने भी अपनी मधुर आवाज़ से पहाड़ी तथा हिंदी फ़िल्मी गीत सुना कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के अंत में युवक मंडल शिवनगर मुल्थान के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने इस सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम पेश करने वाले सभी गायक कलाकारों, संगीतकारों, दर्शकों तथा मुख्यातिथि का आभार ब्यक्त किया है।