सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में कुल्लवी नाटी डालकर दर्शकों मन जीता

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो
कुल्लू

महाराष्ट्रा के नासिक में मनाए जा रहे 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने महाकवि कालिदास कलामंदिर के सभागार में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों का दिल जीता और खूब वाहवाही लूटी।

सूत्रधार कला संगम कुल्लू के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व लोक नृत्य प्रभारी सुंदर श्याम तथा प्राचार्य संगीत अकादमी प० विद्या सागर के दिशा निर्देशन में तैयार कुल्लवी लोक नृत्य में सनी, कुनाल, सागर, चाँद भारती, पवन, कृष्णा, द्रौपदी, उमा महंत, ईशा, नेहा, टिंकू, संजय, सोहन लाल, पूर्ण चन्द व सेस राम ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया।

इस दल के साथ कंटिंजेंट इंचार्ज जिला युवा एवं खेल अधिकारी बिलासपुर शिव शंकर के साथ विवेक, रमा शर्मा, सुमनलता, मनोज व इशान युवा सेवाएँ एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से उपस्थित थे।

संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन जानकारी देते हुए कहा कि संस्था के लिए अत्यंत गौरव व हर्ष की बात है कि संस्था के कलाकारों ने विविध विधाओं में अब तक 14 बार राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

जिसमें से आठ बार लोकनृत्य प्रतियोगिता में, चार बार लोकगीत विधा में और तीन बार एकांकी प्रतिस्पर्धा शामिल है।

संस्था के लिए ये अत्यंत गौरव की बात है कि वर्ष 2007-08 में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में हारमोनियम विधा में प० विद्या सागर ने कांस्य पदक, 2008-09 उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में बांसुरी वादन में निशांत गौतम ने रजत पदक तथा वर्ष 2016-17 छतीसगढ़ रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव की लोकगीत विधा में प० विद्या सागर के दिशा निर्देशन में तैयार लोक गीत ने स्वर्ण पदक जीता था।

इस वर्ष सूत्रधार कला संगम संस्था पुनः एकल लोक नृत्य और समूह लोक नृत्य में बेहतरीन और सर्वश्रेष्ठ दल रहा है।

इस दल के 21 सदस्य एकल लोकनृत्य तथा समूह लोकनृत्य में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *