सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
बड़ा तथा छोटाभंगाल घाटी के लोगों की मांग पर प्रदेश की पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा मुल्थान में लघु सचिवालय का शिलान्यास किया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार इस लघु सचिवालय के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 4 करोड़ 47लाख 36 हज़ार 6 सौ 97 धनराशि स्वीकृत की गई। जिस पर दोनों क्षेत्रों के लोगों ने पूर्व भाजपा सरकार का आभार जताते हुए बेहद खुशी ज़ाहिर की है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके निर्माण के लिए गत वर्ष लगभग पांच करोड़ का पहला टेंडर करवा कर इसका निर्र्माण कार्य एक ठेकेदार को सौंप दिया है।इसका निर्माण कार्य आजकल युद्धस्तर पर चलने से लगभग 20 प्रतिशत कार्य भी हो चुका है। मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश, उपप्रधान संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, धरमाण पंचायत की प्रधान रेखा देवी, उपप्रधान जगदेव सिंह तथा पूर्व प्रधान संजय ठाकुर सहित घाटियों के समस्त लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस लघु सचिवालय का निर्माण कार्य इसी तरह युद्धस्तर पर चलता रहा तो इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष पूर्ण हो जाएगा और इस का शुभारम्भ भी बहुत जल्द हो जाएगा।