बर्फ़ के फाहों से जलोड़ी दर्रा बन्द

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
मौसम विभाग के पुर्वानुमान अनुसार आनी क्षेत्र में
बुधबार और गुरुबार को जमकर वर्षा हुई और यहाँ के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। जिससे पहाड़ों नें वर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। आनी व बंजार के मध्य 10280 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित जलोडी दर्रे पर करीब 3 फुट करीब बर्फ़बारी होने की सूचना है।
वर्फबारी के कारण आनी व निरमंड उपमंडल की 69 पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने बाला एनएच 305 सड़क मार्ग खनाग व घियागी के मध्य वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतयः बन्द हो गया है। जिसके इन दोनों उपमंडलों का जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
वर्षा व वर्फबारी से तापमान में आई भारी गिरावट से ठंड भी काफ़ी बढ़ गई है। लोग ठंड की वजह से घरों में दुबक गए हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने ठण्ड से बचाव के लिए बुखारी (देसी तंदूर) तथा निचले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म वस्त्र के साथ अंगीठी व हीटर सहित उपकरणों का सहारा लिया हुआ है।
लगभग पांच माह बाद हुई मौसम की पहली वर्षा व वर्फबारी से किसानों व बाग़बानों के चेहरे खिल उठे हैं। सीज़न की पहली बर्फ़बारी से एक तरफ बागवानों के लिये ये खुशी की सौगत मानी जा रहा है तो दूसरी ओर किसानों के लिये भी राहत मिली है। जबकि होटल करोबारियों के लिये ताजा वर्फबारी वरदान साबित हुई है।
हिमपात से प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। वर्फबारी के कारण आनी में एन एच 305 सहित अन्य कई ग्रामीण सड़कें अबरुद्ध हुई हैं और परिवहन की कई बसें भी विभिन्न रूटों में फंस गई हैं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *