प्रदेश विश्विद्यालय में वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
प्रदेश विश्व विद्यालय में वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ ने छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाईं. जिसमें छोहारा छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष जस्सी नेगी ने  बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिन्हें वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने उन्हें टोपी,  बैच  व मफलर पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें  समृति चिन्ह भी भेंट किया। जबकि  विशेष अतिथि समाजसेवी भूपेंद्र सिंह छाजटा और आईजीएमसी में सर्जरी बिभाग के सहायक  समाजसेवी विपिन शर्मा को भी बैच व मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि जस्सी नेगी ने इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए  वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ को बधाई दी और  वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ को छोहारा छात्र कल्याण संघ की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने संघ आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए छोहारा छात्र कल्याण संघ का आभार जताया। इस मौके पर  वाह्य सराज छात्र कल्याण संघ के महासचिव बलजीत राणा सहित अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *