भूटान की राजधानी थिम्फू में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय मानस हिंदी-सेवी समान- 2024′ से सम्मानित

Listen to this article
रभि न्यूज़ ब्यूरो 
कुल्लू, 14 जून 

पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी द्वारा कहानी लेखन महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. महाराज कृष्ण जैन की 23वीं पुण्य तिथि के अवसर पर  परपर्वतीय देश भूटान के सहयोग से भारत भूटान साहित्यिक यात्रा में 17वें भारत भूटान लेखक मिलन शिविर का आयोजन 5 से 10 जून तक फुंटशोलिंग, पारो और थिम्फू में आयोजित किया गया। डॉ. अकेलाभाई प्रोग्रेसिव फाउंडेशन द्वारा संचालित पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा यह यात्रा आयोजित की गई। 6 दिवसीय इस साहित्य यात्रा में देश के 18 राज्यों से हिंदी के 140 से ज्यादा साहित्यकारों ने भाग लिया। भारत भूटान के साहित्यकारों में साहित्यिक संवाद के साथ कवि सम्मेलन, सेमिनार, लघुकथा संगोष्ठी, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक समागम आयोजित किये गए।

भारत भूटान साहित्यिक यात्रा में 17वें भारत भूटान लेखक मिलन शिविर में हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकारों को अंतरराष्ट्रीय मानस हिंदी-सेवी समान- 2024′ से सम्मानित किया गया। जिसमें सोलन से डॉ. शंकर लाल वशिष्ठ तथा डॉ. प्रेम लाल गौतम, बद्दी से डॉ. प्रताप मोहन भारतीय तथा नालागढ़ से रणजोध सिंह को  सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है पूर्वाेत्तर हिंदी अकादमी सिलांग, मेघालय एवं कहानी लेखन महाविद्यालय अंबाला छावनी के तत्वबधान में संस्थापक डॉ. माहराज कृष्ण जैन की स्मृति में प्रेम एवं सद्भावना विषय पर आधारित 22 से 24 सितंबर 2023 को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर एवं सम्मान समारोह-2023 का आयोजान नेपाल के जनकपुरी  किया गया था जिसमें हिमाचल प्रदेश के चार साहित्यकारों में कुल्लू से सूरत राम ठाकुर व प्रताप सिंह अरनोट, नालागढ से रणजोध सिंह तथा बिलासपुर से रत्न चंद निर्झर को  डॉ. माहराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया चूका है।
https://thesurbhinews.blogspot.com/2024/06/2024.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *