आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर और आनी बाजार में 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी 20 जुलाई
श्रावण के पवित्र मास में पूरे भारत वर्ष में शिव के मंदिरों में अनेकों धार्मिक आयोजन होते हैं। इसी तरह देवभूमि आनी के प्रसिद्ध शमशरी महादेव मंदिर में रुद्रा अभिषेक,सहित धार्मिक आयोजन 22 जुलाई सोमवार को होगा। जिसमें व्यापार मंडल आनी.दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी, सचेत संस्था, हिम संस्कृति संस्था के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन पुरा किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी किरत राम शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेषकर शमशरी महादेव मंदिर में शिव पिंडियो पर नाग देवता स्थापित किए जाएंगे। देवता पुरोहित बिट्टू शर्मा. सहित क्षेत्र के पुरोहित इस रुद्रा अभिषेक पूजा पाठ हवन यज्ञ किए जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद चंदेल ने कहा कि व्यापार मंडल के सभी सदस्य परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। इस पवित्र कार्यक्रम में सभी का सहयोग मिल रहा है। इस पवित्र उत्सव पर शमशरी महादेव मंदिर में खीर का प्रसाद बांटा जाएगा। दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि  इसी तरह आनी बाजार में भी पूरे दिन  सर्वसाधारण  में खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी इस धार्मिक उत्सव में अवश्य पधारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *