Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
आनी की फल एव्ं सब्जी मंडी खेगसू की आढ़ती एसोसिएशन की एक विशेष बैठक बुधबार को संघ के प्रधान कृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में खेगसू में आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी के 26 से अधिक आढ़तीयों ने भाग लिया।
इस मौके पर संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कर्म चन्द ठाकुर को आढ़ती एसोसिएशन खेगसू का नया प्रधान चुना गया, जबकि सचिव का दायित्व लगातार दूसरी बार नागू शर्मा को सौंपा गया। वहीं चेयरमैन सुरेश ठाकुर और उपाध्यक्ष परवेश चौहान को बनाया गया, जबकि कोषाध्यक्ष रविन्द्र जिस्टू को चुना गया।
इसी प्रकार नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में संजय शर्मा, राजू कंवर, महेंद्र ठाकुर, राकेश वर्मा को मुख्य सलाहकार और निवर्तमान प्रधान कृष्ण ठाकुर और ज्ञान ठाकुर को सलाहकार चुना गया। वहीं संघ के नए प्रधान कर्म चन्द ठाकुर ने कहा कि वह आढ़तीयों की समस्याओं और सब्जी मंडी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।