बैजनाथ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी सभी विकास कार्य करने के लिए कृतसंकल्प – किसोरी लाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार समूचे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य कर रही है जिसके चलते समूचे बैजनाथ क्षेत्र में भी विकास कार्य को गति मिल रही है। बैजनाथ के विधायक व सीपीएस किशोरी ने छोटाभंगाल में लंबाडग नदी में एक करोड़ अठारह लाख रूपये की लागत से बनने वाले लोहारडी – स्वाड़ बस योग्य पुल का शिलान्यास करने के दौरान यह शब्द कहे।

इससे पूर्व क्षेत्र में पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सीपीएस किशोरी लाल का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह तथा वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बदौलत व उनके अपने ही अथक प्रयासों से जो विकास कार्य भाजपा के कार्यकाल में नहीं हो पाए हैं लोगों की मांग पर वे सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं और आगे भी समूचे बैजनाथ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी सहित वे स्वयं सभी विकास कार्य करने के लिए कृतसंकल्प रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी ओर करनी में हमेशा ही काफी अंतर रहा है। घाटीवासियों की मांग पर मुल्थान में महा विद्यालय का खोलना, बीड़ वाया राजगुंधा – बड़ा ग्रां – बरोट सड़क मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करना, इस सड़क मार्ग में बहुत जल्द ही बस को चालू कर दिया जाएग, मुल्थान में पुलिस चौकी का खोलना आदि सहित दर्ज़नों विकास कार्य करना कांग्रेस की ही देन है।

उन्होंने स्थानीय लोगों को विश्वाश दिलवाया कि बहुत जलत ही उतराला से पोलिंग तक बस सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। इस मौके पर बैजनाथ के कांग्रेस अध्यक्ष वीरन्द्र जम्वाल, युकां अध्यक्ष रविन्द्र राव, बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम, छोटाभंगाल कांग्रेस के प्रभारी मदन ठाकु, छोटाभंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, उपाध्यक्ष सुदर्शन कुमार, बीडीसी सदस्य शांता कुमारी, लोआई पंचायत के प्रधान सुरिंद्र कुमार, पोलिंग पंचायत के उपप्रधान छांगा राम , पूर्व प्रधान रूप चंद , पूर्व प्रधान लाल सिंह, मेहर सिंह, हीरा लाल तथा जलशक्ति विभाग, विद्युत विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *