Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
आनी उपमंडल मुख्यालय में निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने के लिए सरकार द्वारा बकाया 17.92 लाख की राशि को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब प्रेस क्लब भवन आनी का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
प्रेस क्लब आनी के अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा सहित तमाम सदस्यों ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस ठाकुर कांग्रेस नेता परसराम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार और सचिव राकेश कंवर, डीपीआरओ कुल्लू सहित एपीआरओ तरजीव शर्मा का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि आनी प्रेस क्लब के पत्रकार आनी में सरकार की कल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र की समस्याओं को सकारात्मक रूप से सरकार व जनता के बीच एक सेतू का काम कर रहा है। प्रेस भवन बनने से अब प्रेस सदस्यों को यहां बैठने का अपना ठिकाना मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब आनी के पत्रकार क्षेत्र में सदैव एक सकारात्मक माहोल बनाने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि अब खंड विकास विभाग द्वारा प्रेस भवन के निर्माण कार्य को जल्द गति प्रदान की जायेगी और भवन तय समय में बनाकर तैयार होगा। जिसके साथ ही आनी के पत्रकारों को जल्द प्रेस रूम की सुविधा मिल सकेगी।