सुरभि न्यूज़
कुल्लू 24 जनवरी
संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में जिला कुल्लू के कुल्लू सदर मंडल में जिला अध्यक्ष अमित सूद ने मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की और भारतीय संविधान के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सभी देशों के सविधानों की तुलना में अत्यंत महान है और समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार देता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कि कहा बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक हितों को साधने के लिए कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रही है। अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़ वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के संविधान के अंदर लगभग 75 से अधिक बार परिवर्तन किए और अपने निजी स्वार्थ साधने के प्रयत्न किए। कांग्रेस पार्टी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए सत्ता को प्राप्त करने के लिए आए दिन, इस संविधान की धजिया उड़ाई हैं और आज वो संविधान की दुहाई दे देकर और जनता से वोट बटोरने के काम में जुटे है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह, 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, कुल्लू मंडल अध्यक्ष सरवन लाल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर, संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक ठाकुर चंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीम सेन शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।