दिल्ली में भाजपा की जीत पर आनी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़ व मिठाई बाँटकर मनाई खुशी

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को मिली एतिहासिक जीत की खुशी में शनिवार को आनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर की अगुवाई में विजय जुलूस निकालकर कर मोदी को जय श्री राम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर जीत की खुशी को साँझा किया।
कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर आनी के पुराने बस अड्डे में पटाखे फोड़ कर और सर्व साधारण में लड्डू बाँटकर खुशी का इजहार किया। आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष  वेद ठाकुर  ने इस एतिहासिक जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एव्ं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और संगठन मंत्री पवन राणा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृव व  पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली के बुद्धिजीवी मतदाताओं ने आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की जन विरोधी नीतियों का करारा जबाब दिया है और भाजपा को वर्षों बाद  एतिहासिक बहुमत देकर राजधानी दिल्ली के विकास की एक नई ईवारत लिखी है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता शशि मल्होत्रा  जिला भाजपा उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोनू भारद्वाज ने भी दिल्ली के अंदर भाजपा को मिली बड़ी जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट व जन विरोधी नीतियों ने जनता पूरी तरह से आहत है, जिसका करारा जबाब दिल्ली की जनता ने भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि ये जीत देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव है।
इस मौके पर भाजपा मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ओंकार टीडी शाह, दीपु बाबा, संदीप गोल्डी, रिंकू राणा, सीमा शर्मा, चमन शर्मा,  राजेश चौहान तथा राम कृष्ण सहित पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *