पुलिस कर्मचारी की गोली से घायल सरकाघाट की लड़की मामले की हो कड़ी जांच, आरोपी या प्रशासन उठाये इलाज का खर्च – वीना वैद्य

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मंडी/कुल्लू

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला मंडी इकाई ने सरकाघाट के कठोगन गांव में एक पुलिसकर्मी द्वारा चलाई गई बंदूक से एक लड़की के घायल होने की घटना की कड़ी निन्दा की है।

समिति की अध्यक्ष वीना वैद्य व सचिव जैवन्ति के मुताबिक लड़की की मां मनसा देवी ने बताया कि घटना 28 जनवरी को घटित हुई है। गोली लगने से घायल हुई लड़की को पहले रिवाल्सर उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

लेकिन वहां से भी उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि गोली लड़की के हार्ट के पास लगी। जिसके कारण उसके फेफड़ों में पानी भर गया है। हालांकि लड़की की सर्जरी हो गई है, लेकिन उसकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है।

जनवादी महिला समिति ने मांग की है कि इस घटना की गंभीरता से जांच की जाए। जो भी आरोपी हो, उस पर उपयुक्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही घायल लड़की के इलाज का पूरा खर्चा आरोपी या प्रशासन उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *