सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 10 फरवरी
सिविल पेंशनर्स एवम् सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक 10 फरवरी को डायमंड वैशाली होटल गांधी नगर में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज द्वारा की गई।
प्रेस सचिव दिले राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल के त्रिवार्षिक वर्ष 2025=2028 के लिए चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी ज्ञान चंद चंब्याल वरिष्ठ पेंशनर को अधिकृत किया गया। सर्व प्रथम चार साल के अंदर जो पेंशनर्स स्वर्ग सिधार गए हैं उनके प्रति दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।
उन्होंने बताया कि प्रधान द्वारा वर्ष 2024=2025 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में मोहर सिंह, मिने राम, रेवत राम, शकुंतला देवी, गुप्त राम, तीर्थ राम, बिमला राणा, जय देई, हीरा देवी, शांति लाल नेगी व टेक सिंह ने सदस्यों के रूप में शामिल हुए।
चुनाव अधिकारी ज्ञान चंद चम्बयाल द्वारा चुनाव सम्पन्न किये गए जिसमें सर्वसम्मती से जय बिहारी भारद्वाज चौथी बार कुल्लू मंडल अध्यक्ष, तेजा सिंह ठाकुर वरिष्ठ उपप्रधान, दुगले राम ठाकुर उपप्रधान, अमर सिंह ठाकुर महासचिव, जोग राज संयुक्त सचिव, ईश्वरी राम संगठन सचिव, तीर्थ राम राणा कोषाध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में सेस राम ठाकुर, मोहर सिंह सीस तथा मोहर सिंह ठाकुर चुने गए। बैठक में 90 पेंशनरों एवम पारिवारिक पेंशनरों ने भाग लिया।