सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत से देश के समस्त भापजा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीँ बैजनाथ विधान क्षेत्र के अंतर्गत छोटाभंगाल तथा चौहार घाटी के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी प्रसन्नता का महौल है।
दिल्ली में एक जुझारू व मधुर भाषी रेखा गुप्ता को मुख्या मंत्री बनाने से दोनों भाजपा मंडलों के समस्त भाजपाइयों में बैजनाथ भाजपा के उपाध्यक्ष मंगत राम, भाजपा ग्राम केन्द्र के मुल्थान के प्रमुख मोहन लाल धरमाण पंचायत की प्रधान रेखा देवी, पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश कुमारी, लोआई पंचायत के प्रधान तिलक ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य श्याम ठाकुर, चौहार घाटी की खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, उपप्रधान जय सिंह लगवाल, लपास पंचायत के पूर्व उपप्रधान भोखी राम, वरधान पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, गंगी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य राम सिंह, धमच्यान पंचायत के प्रधान कली राम, पूर्व प्रधान रोशन लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल, लटराण पंचायत के प्रधान जोगिन्द्र पाल, तरस्वाण पंचायत के प्रधान जय सिंह, चमेल चौहान, कृष्ण कुमार. मंगत राम, पूर्ण चंद सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई सन्देश दिया है तथा रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री का पदभार सौंपने पर देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा हाईकमान का आभार जताया है।