सैंज भाजपा मंडल ने घोषित की नवगठित जंबो कार्यकारिणी, वरिष्ठ नेता शेर सिंह नेगी व गोपाल शर्मा होंगे भाजपा के नए महामंत्री

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सैंज, कुल्लू

बंजार विधानसभा में पहली बार अस्तित्व में आए भाजपा मंडल सैंज ने रविवार को पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर द्वारा जारी की गई सूची में दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष सहित 70 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि नवगठित जंबो कार्यकारिणी में इस बार पुराने चेहरे दिखाई नहीं दिए तथा नए चेहरों को प्रमुखता से जगह दी गई है। रविवार को सैंज में भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष के दिशा निर्देश अनुसार नवगठित मंडल में नई टीम की घोषणा की है जिसमें दो महामंत्री चार उपाध्यक्ष सहित सतर कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में हर वर्ग, जातीय तथा क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही अधिमान दिया गया है।

सैंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता शेर सिंह नेगी व गोपाल शर्मा को मंडल का नया महामंत्री बनाया गया है। मण्डल की नई कार्यकारिणी में राकेश शर्मा, भगत राम, टेकराम तथा अनीता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डुर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष का भार देखेंगे। युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष वेदराम ठाकुर, कल्पना शर्मा चंद्रा देवी सरस्वती देवी तथा रोशन लाल को सचिव के पद से नवाजा गया है। झाबे राम ठाकुर को प्रवक्ता जबकि प्रेम सागर चौधरी मीडिया प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। रोशन लाल आईटी संयोजक तथा बृंदा देवी को कार्यालय सचिव बनाया गया है। मूर्ति देवी, सुखदयाल नेगी और गब्बर सिंह मीडिया सह संयोजक होंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में केशव राम, बालमुकुंद, रघुवीर, नरेंद्र, वेदराम, भगतराम, रामलाल, श्री पत, जीतराम, सीतावति, कला, भागचंद, कैलाश, प्रीतम, करण सिंह, इंदिरा, मणी, रेशमा, फुला, पुष्पा, वंदना, मीरा, धनवीर, तीला, विद्या, हीरा मेहता, सुदर्शन, नरोत्तम, निधि सिंह, शेर सिंह तथा ताराचंद सुरेंद्र हरफी, तेजराम, गुरधयान, भूमि राम, रामदास, वीर सिंह, लिखित राम, नीरज शर्मा स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं जबकि उदयराम, संजीव, मेहर सिंह, चुन्नीलाल, दीनानाथ, लाल सिंह, लग्न चंद, प्रेम सिंह व लालचंद को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *