सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आनी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले बुद्धि सिंह ठाकुर को मिल्क फेड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुद्धि सिंह ठाकुर के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा।
उनकी ताजपोशी पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य शेर सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, फकीर चंद वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष विजय कंवर, कांग्रेस कार्यकर्ता रामकृष्ण ठाकुर, पप्पू, सत्या, ओमप्रकाश, गोविंद शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार, अनिल नेगी, राजेश ठाकुर, जितेंद्र रॉकी, भागचंद, डोला सिंह, अशोक, जालप राम, रमेश सिंघा, सुभाष सिंघा, अजीत ठाकुर, धनी राम, किशोरी लाल शर्मा, संयोग वर्मा, कपिल ठाकुर,रूप सिंह, तोया राम, सुभाष ठाकुर, संजय सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल तथा पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।