जिला लाहौल स्पीति के काज़ा में पानी की सप्लाई बहाल करने गए दो लोग आए हिमस्खलन की चपेट में, दोनों सुरक्षित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, स्पीति

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के स्पीति उपमंडल के तहत मुद गांव के पास हिमस्खलन होने से पानी की सप्लाई बहाल करने गए दो ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए। हालांकि ग्रामीणों को पता चलते ही दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुद गांव में कुछ दिनों से पेयजल की दिक्कत हो गई है। जिससे ग्रामीणों के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इसी समस्या को हल करने दो ग्रामीण पेयजल के स्त्रोत को देखने व पानी की सप्लाई बहाल करने के मद्देनजर मुख्य जलस्रोत की तरफ गए थे। इसी दौरान हुए हिमस्खलन के चलते दोनों उसकी चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद जब गांव के अन्य लोगों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर बाद बर्फ के नीचे दबे दोनों की आवाज बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों को सुनाई दी, तो उन्होंने तत्काल बर्फ हटानी शुरू की और लगभग पांच फिट बर्फ हटाने के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके बाद गांव वासियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *