पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर सदन में किया शोक ब्यक्त

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शिमला, 20 मार्च

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन की सूचना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया का आज 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

उन्होंने सदन में शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि “मुझे इस माननीय सदन को यह सूचित करते हुए अत्यन्त दुःख हो रहा है. यह सदन उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है।”

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया का जन्म 29 जून, 1937 को जिला कांगड़ा के गांव बासां वजीरां, तहसील नूरपुर में हुआ था।

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया वर्ष 1972, 1990 तथा 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे राज्य सरकार में 1995 से 1998 में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे।

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया की समाज सेवा में विशेष रूचि थी। यह सदन स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया के प्रदेश तथा समाज के लिए की गई सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।

उनके निधन पर हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए यह सदन ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *