सुरभि न्यूज़
शिमला
लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) जानकी शुक्ल द्वारा 22 मार्च 2025 (शनिवार) को मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, शिमला का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्याओं द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को फल एवं जूस वितरित किए गए।
यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस श्री (डॉ०) संजीव कुमार ने दी। उन्होने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानना था।
अस्पताल कल्याण अनुभाग” राज्य रेडक्रॉस का एक अंग है तथा अस्पतालों व् आश्रमों में रोगियों के उपचार, बच्चों के कल्याण सम्बन्धी सेवाएं, वस्त्र, दवाईयों व् अन्य प्रकार की सहूलियतें प्रदान कराने के अतिरिक्त समय-समय पर राज्य रेडक्रॉस के कार्यक्रमों के लिए धन एकत्र करना व् इसके सुचारू रूप से सञ्चालन के लिए सहयोग देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
शुक्ल ने कहा कि हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला द्वारा की जाने वाली इस तरह की गतिविधियाँ सराहनीय है तथा उन्होने अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं से आग्रह किया कि वे इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
इस कार्यक्रम में (डॉ०) साधना ठाकुर, जो कि हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की सदस्या एवं आजीवन सदस्या ने भी भाग लिया। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक (डॉ०) सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन किये जाते रहते हैं जो कि सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन सहित अस्पताल कल्याण अनुभाग की (डॉ०) किमी सूद, कृष्णा, बिंदु सैनी, शशि सूद, मोनिका, कमला भोइल, दमयंती, सुविधा, वीना विज, ऋतु दीप, अनीता चौहान, आकांक्षा शर्मा एवं रेडक्रॉस के कर्मचारी एवं स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।