राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदर नगर में  नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित गणेश महिला मंडल बदन की रंगोली रही सर्वश्रेष्ठ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 
जोगिंदर नगर, 01अप्रैल 

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिला मंडलों के लिए थीम ‘नशामुक्त हिमाचल’ पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 13 महिला मंडलों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

रंगोली प्रतियोगिता की समन्वयक अंजु कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के पहले दिन महिला मंडलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गणेश महिला मंडल बदन की रंगोली पहले स्थान पर रही, जबकि देव भूमि महिला मंडल मसौली दूसरे तथा शिवालिक महिला मंडल योरा तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि इस रंगोली प्रतियोगिता में कुल 13 महिला मंडलों ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित इस रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने समाज को नशे से मुक्त करने के लिए एक बेहतरीन संदेश देने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *