सोलन पुलिस के तीन पुलिस कर्मचारी डीजीपी डिस्क – 2022  अवॉर्ड से सम्मानित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 07 अप्रैल

सोलन पुलिस के तीन पुलिस कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश द्वारा DGP Disc-2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, निष्ठा और अपराध नियंत्रण में शानदार कार्य के लिए दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक स्वर्गीय विनोद भगटा ASI — इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा शाखा में रहते हुए VVIP कार्यक्रमों व चुनावों के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन किया। NDPS, आबकारी व जुआ एक्ट के कई मामलों का सफल पर्दाफाश कर सराहनीय कार्य किया, जिसके लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार को विशेष जांच इकाई, सोलन में तैनात रहकर 2022 में NDPS व आबकारी एक्ट के अंतर्गत 50 से अधिक मामलों की सफल जांच की। चिट्टा, चरस, पोपी हस्क व अवैध शराब की बड़ी बरामदगी के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड- 2022 से सम्मानित किया गया है।

जबकि मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार को साइबर सेल, सोलन में कार्यरत रहते हुए तकनीकी उपकरणों जैसे CDR, IPDR व सोशल मीडिया विश्लेषण का उपयोग कर 50 से ज़्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया है। उन्हें साइबर अपराध के कई मामलो की दक्षतापूर्वक जाँच के लिए Cyber Investigator Badge से भी नवाज़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *