कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री विजयशाह द्वारा दिए शर्मनाक बयान ने सेना के मनोबल को गिराया है – इंदु पटियाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बंजार, कुल्लू

भाजपा राज में लोकतंत्र की गरिमा सदैव भंग होती रही है। कोरोना काल में जनता के लिए नियम लागू किए और स्वयं भाजपाई नियमों का उल्लंघन करते रहे जबकि कांग्रेस नेताओं के आदेश पर कांग्रेस कमेटियां आपदा राहत कमेटी के रूप में जनता की मदद करती नजर आई।

प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता इंदु पटियाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज भारत पाकिस्तान के मध्य तनाव के चलते समस्त कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र हित में सरकार का संपूर्ण सहयोग किया बल्कि राहुल गांधी, सचिन पायलट और प्रियंका गांधी सैनिकों के बीच उनका मनोबल बढ़ाते नजर आए। ये अलग बात है कि सीजफायर का ऐलान करने से पहले केंद्र सरकार ने विपक्षी नेताओं से न तो मंत्रणा की और न ही किसी को विश्वास में लेना उचित समझा, जोकि संविधान के विरुद्ध व्यबहार है। इसीलिए कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चलाने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना विश्व की सर्वोत्तम सेना है जिसने अपने पराक्रम का सदैव परिचय दिया है। देश के हर नागरिक को अपने सैनिकों पर गर्व है। आपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की वीरांगना बेटी है, जिनके बारे मध्यप्रदेश के एक भाजपाई मंत्री विजयशाह ने शर्मनाक बयान देकर सेना के मनोबल को गिराने का काम किया है।कांग्रेस उनकी घटिया शब्दावली की पुरजोर निंदा करती है और मोदी सरकार से आग्रह है कि ऐसे मंत्री को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाना चाहिए। यद्यपि उच्च न्यायालय ने इस बात पर संज्ञान लिया है किंतु भाजपा ने इस बात को गंभीरता से न लेते हुए चुप्पी साधी है।

इंदु पटियाल ने कहा कि देश को हिंदू मुस्लिम के नाम पर विभाजित कर चुनाव जीते जा सकते हैं किंतु युद्ध में विजयश्री हासिल करने के लिए हिंदुस्तान को कर्नल सोफिया कुरैशी तथा व्योमिका सिंह जैसी बहादुर देशभक्त बेटियों की जरूरत हमेशा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *