इस वर्ष देश के 30 राज्यों की 60 हजार ग्राम समितियों के 4 लाख पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का रखा है लक्ष्य 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कांगड़ा

भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा संभाग का किसान प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग 17 मई को फतेहपुर सरस्वती विद्या मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोमदेव शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भगत राम पटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय मंत्री डॉ सोमदेव शर्मा ने भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक एवं महान विचारक दतोपंत ठेंगड़ी जी के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ ने इस वर्ष देश भर की 60000 से अधिक ग्राम समितियों के 4 लाख से अधिक पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षणवर्ग सभी 30 राज्यों में आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। इस वर्ग में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर एवं चंबा जिला के ऐसे कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं जो जिला, विकासखंड तथा ग्राम समितियों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रदेश भर में 1029 ग्राम समितियों के 6100 सक्रिय कार्यकर्ता इन प्रशिक्षण शिविरों में भारतीय किसान संघ की संगठनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक व एकात्ममानववाद के आलोक में गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर के देश भर में राष्ट्रवादी किसान आंदोलन को भारतीय किसान संघ के 42 लाख सदस्यों के साथ भारतीय कृषि अर्थ व्यवस्था, को श्रेष्ठतम दिशा देने का काम करें गे।

अभी तक हिमाचल प्रदेश के मंडी संभाग के प्रशिक्षकों का वर्ग 3,4 मई को सुंदरनगर के हटगढ़ में सम्पन हुआ है जिस में मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल स्पीति जिला के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हुआ है। मंडी संभाग के सभी जिलों में विकास खंड एवं ग्राम समितियों के प्रशिक्षणवर्गो की श्रृंखला जून मास से आरम्भ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *