आनी के खुन्न में भाजपा का मण्डल स्तरीय अधिवेशन आयोजित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल आनी की ओर से खुन्न में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर ने की, जबकि बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। बैठक में भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में अब तक 18 हजार से अधिक जरूरतमंदों को पक्के मकान उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं, आयुष्मान भारत योजना से  56 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क उपचार का लाभ मिला है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।
बैठक में मौजूद सभी मंडल सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गंगा राम चंदेल, जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष उगम ठाकुर, प्रेम राणा, रमा ठाकुर, जगदीश कुमार, अच्छर सिंह, डोलमा देवी, मीनाक्षी शर्मा, मधु सूद, सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र शर्मा, प्रेम ठाकुर, हेमंत ठाकुर, मीडिया प्रभारी गगन साहसी सहित सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *