कांग्रेस को छोड़ भाजपा के भगवे रंग में रंगे द्रंग कांग्रेस अनुसुचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष देवराज 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट
भाजपा ने द्रंग कांग्रेस को बडा झटका दिया है। द्रंग कांग्रेस अनुसुचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष व फर्श पंचायत के उप प्रधान देवराज सनोर मण्डल के टकोली में भाजपा के भगवे रंग में रंग गए हैं। टकोली में सनोर भाजपा के एक कार्यक्रम में देवराज ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस को अलविदा कह कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर पर विश्वास जताते हुए सनोर मण्डल के अध्यक्ष मेहर चंद भारती तथा मण्डल प्रभारी व बल्ह के विधायक इद्रं सिंह गांधी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
मंडल के अध्यक्ष मेहर चंद भारती व विधायक इद्र सिंह गांधी ने देवराज को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी है वहीं विधा़यक पूर्ण चंद ठाकुर ने भी देवराज द्वारा कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *